जनरल फ़दवी ने ईरान के ख़िलाफ़ किसी भी कार्यवाही के लिए चेतावनी देते हुए कहा, अगर अमरीकियों ने कोई भी नई मूर्खता की तो उन्हें ऐसा सबक़ सिखाया जाएगा, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
बुधवार को लेबनान के टीवी चैनल अल-मयादीन से बात करते हुए आईआरजीसी के उप कमांडर का कहना था कि ईरान के ख़िलाफ़ गठबंधन बनाने की अमरीका की काफ़ी पुरानी इच्छा है, लेकिन वह इसमें कभी भी सफल नहीं होगा।
उन्होंने अमरीकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके सैनिक फ़ार्स खाड़ी में रहेंगे, तो वह हमेशा ईरानी सैनिकों की पहुंच में होंगे।
जनरल फ़दवी का यह भी कहना था कि अब अमरीका, ईरान के ख़िलाफ़ हथियारों का प्रतिबंध लगाने में सफल नहीं होगा।